फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- दिल्ली में अब नहीं होगा लॉकडाउन

Mon, 15 Jun 2020 03:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते उठाए जा रहे तमाम कदम के बीच बार-बार ऐसी खबरें आती हैं कि राजधानी में एक बार फिर लॉकडाउन घोषित कर दिया जाएगा। यह लॉकडाउन पहले से भी सख्त होगा जिससे कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन


इस सभी खबरों के बीच केजरीवाल ने ट्वीट किया, कई लोग अटकल लगा रहे हैं कि क्या दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की योजना बनाई जा रही है। ऐसी कोई योजना नहीं है। 
 


एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल और तीन महापौरों के साथ कोविड-19 की स्थिति से निपटने की रणनीति पर चर्चा की थी।
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली में कोविड-19 के सर्वाधिक 2,224 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 41,000 के पार चली गयी और मृतक संख्या 1,327 पहुंच गई।

केजरीवाल से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि अब दिल्ली में लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा। हालांकि कोरोना को खत्म करने के अन्य सभी कदम उठाए जाते रहेंगे।  इसके तहत डॉक्टरों से लेकर बेड तक का इंतजाम और ऑक्सीजन-वेंटिलेटर से लेकर टेस्टिंग बढ़ाने तक पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें