फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: दो साल बाद मार्च का महीना सबसे गर्म, अब लगातार बढ़ेगा तापमान; अप्रैल में होगा मई-जून का अहसास

Tue, 01 Apr 2025 10:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-मार्च का औसत अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
-वर्ष 2022 में औसत अधिकतम तापमान सबसे अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा था
-मार्च के आखिरी दिन तापमान 35 डिग्री दर्ज हुआ, हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा
-अब लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, अप्रैल की शुरूआत से ही गर्मी तेज होने की संभावना
विज्ञापन
गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में दो साल बाद मार्च का महीना गर्म रहा है। इस बार औसत तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो कि 2022 के बाद सबसे अधिक है। वहीं केवल बारिश दो दिन ही हुई है। वर्ष 2022 में मार्च का सबसे अधिक औसत अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। तब औसत अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं मार्च में एक भी दिन बारिश नहीं पड़ी थी।

विज्ञापन

इस बार हुई केवल दो मिमी बारिश
इस साल मार्च में केवल दो मिमी बारिश हुई जो कि सबसे कम है। मार्च में कभी तेज गर्मी हुई कभी मौसम सुहावना रहा। 30 मार्च को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और 29 मार्च को 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 31 मार्च को बढ़कर 35 डिग्री पहुंच गया जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेकिन रातें रहीं ठंडी
इस तरह से इस साल मार्च का औसत अधिकतम तापमान दो साल बाद सबसे अधिक है। जबकि औसत न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे दिन गर्म रहें लेकिन रातें ठंडी और सुहावनी बनी रही। वर्ष 2024 में औसत अधिकतम तापमान 30.6 और वर्ष 2023 में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अप्रैल का पहला हफ्ता रह सकता है काफी गर्म
मौसम विभाग की माने तो अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अप्रैल का पहला सप्ताह काफी गर्म रह सकता है। एक अप्रैल को 10-20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। अब लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, अप्रैल की शुरूआत से ही गर्मी तेज होने की संभावना है। दो से तीन अप्रैल तक तापमान 36-38 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। 8 अप्रैल के बाद तापमान 40 डिग्री के पार भी जा सकता है। वहीं चार व पांच अप्रैल को 20-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी लेकिन इससे पारे पर ब्रेक नहीं लगेगा। मौसम शुष्क रहने और तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होगा।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 35.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 13.8 डिग्री सेल्सियस
01 अप्रैल को सूर्यास्त: शाम 6:39 मिनट
02 अप्रैल को सूर्योदय: सुबह 6:10 मिनट

15 सालों में कब कब औसत तापमान अधिक रहा
वर्ष 2022----33.4 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2021----33.3 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2018----32.8 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2025----32.3 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2016----31.5 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें