फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैप माई इंडिया एप करेगा मदद: तीन दिन दिल्ली के बंद रास्तों की मिलेगी पूरी जानकारी, गूगल के सामने कई समस्याएं

Wed, 30 Aug 2023 02:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सात से 10 सितंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान स्वदेशी एप मैप माई इंडिया डाउनलोड दिल्ली में बंद रास्ते, परिवर्तित रूट व रूट के दौरान बंद मार्गों के बारे में बताएगा। ये एप बंद रास्तों को छोड़कर ऐसा रास्ता बताएगा जहां कोई बाधा या मार्ग बंद नहीं होगा। जी-20 सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली एरिया में आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात से 10 सितंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान अगर आप दिल्ली में कहीं भी आना-जाना चाहते हैं और बंद मार्ग व परिवर्तित रूट को लेकर झिझक है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल में स्वदेशी एप मैप माई इंडिया डाउनलोड कर गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं। 
विज्ञापन


ये एप दिल्ली में बंद रास्ते, परिवर्तित रूट व रूट के दौरान बंद मार्गों के बारे में बताएगा। ये एप बंद रास्तों को छोड़कर ऐसा रास्ता बताएगा जहां कोई बाधा या मार्ग बंद नहीं होगा। जी-20 सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली एरिया में आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मथुरा रोड, रिंग रोड, भैरो मार्ग और प्रगति मैदान टनल होकर आने-जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। 

वीआईपी व विदेशी मेहमानों के लिए लगने वाले रूट के चलते कई मार्ग समय-समय पर पूरी तरह प्रभावित रहेंगे। मध्य दिल्ली के कई मार्ग भी प्रभावित रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैसे तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, इसके बावजूद लोग मैप माई इंडिया के जरिये नेविगेशन से भी अपना आवागमन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एसएस यादव ने बताया कि ये एप जी-20 के चलते प्रभावित मार्गों के बारे में बता देगा। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और मैप माई इंडिया के पदाधिकारियों से तीन दौर की बात हो चुकी हैं।

गूगल के सामने कई समस्याएं आ रहीं
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस और गूगल के पदाधिकारियों की भी बैठक हो रही हैं। गूगल के सामने कई समस्याएं आ रही हैं। जब कोई बाहर से नई दिल्ली एरिया के अंदर आ रहा है तो गूगल नई दिल्ली के अंदर के बंद एरिया व मार्गों को बता रहा है। मगर जब कोई नई दिल्ली एरिया से बाहर जा रहा है तो गूगल नई दिल्ली एरिया से बाहर के बंद रास्तों को नहीं दिखा पा रहा है।

 
विज्ञापन

वर्चुअल हेल्प डेस्क शुरू
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वर्चुअल हेल्प डेस्क शुरू की है। इस डेस्क से लोगों को रियल टाइम अपडेट मिल जाएगा। साथ ही डेस्क के जरिये एयरपोर्ट, रेलवे, बस अड्डे और अस्पतालों के लिए वैकल्पिक मार्गों के बारे में जान सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें