फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई ट्रेनें 30 मई तक रहेंगी निरस्त, निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने लिया फैसला

Tue, 21 May 2019 11:56 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
विज्ञापन

रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय तत्काल प्रभाव से लिया है। 30 मई तक एमईएमयू, डीएमयू और पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन


निर्माण कार्य के कारण दिल्ली-फर्रूखनगर-दिल्ली पैसेंजर, शकूरबस्ती-गाजियाबाद ईएमयू, निजामुद्दीन-नई दिल्ली-निजामुद्दीन ईएमयू, शकूरबस्ती-निजामुद्दीन-शकूरबस्ती ईएमयू, आनंद विहार-मेरठ-आनंद विहार एमईएमयू, मुरादाबाद-आनंद विहार-मुरादाबाद एमईएमयू, दिल्ली-रोहतक-दिल्ली एमईएमयू, प्रतापगढ़-लखनऊ-प्रतापगढ़ डीईएमयू, लखनऊ-कानपुर-लखनऊ एमईएमयू, सुल्तानपुर-लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर, फैजाबाद-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-फैजाबाद पैसेंजर, लखनऊ-बाराबंकी एमईएमयू, वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर, कानपुर-लखनऊ-कानपुर एमईएमयू, कुरुक्षेत्र-अंबाला-कुरुक्षेत्र एमईएमयू, मुरादाबाद-चंदौसी-मुरादाबाद पैसेंजर, शाहजहांपुर-लखनऊ एमईएमयू, प्रयाग-बरेली पैसेंजर और मुरादाबाद-संभल हातिम सराय पैसेंजर समेत कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।

ईएमयू ट्रेनों में लगेंगे कार्डियो पल्मरी रेस्यूसाइटेशन चार्ट
रेलवे ने ईएमयू ट्रेनों में कार्डियो पल्मरी रेस्यूसाइटेशन चार्ट लगाने का निर्णय लिया है। रेलवे सीपीआर चार्ट लगाकर बताएगा कि हार्ट अटैक की स्थिति में कैसे यात्री को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में तुरंत डॉक्टर उपलब्ध होना मुश्किल है। ऐसे में कार्डिक अटैक के बाद पहले दस मिनट काफी महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में अगर सह यात्री सीपीआर फॉर्मूला अपनाता है तो यात्री की जान बचाई जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश पर चार्ट लगाया जा रहा है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें