फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस को लेकर इन ट्रेनों को किया गया निरस्त, कई आंशिक रूप से रद्द

Mon, 14 Aug 2023 11:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित होने की वजह से कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा फिरोजपुर मंडल के लखेवाली स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो एक बार ट्रेनों की स्थिति पता करके ही घर से निकलें। लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित होने की वजह से कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा फिरोजपुर मंडल के लखेवाली स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। इस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह की वजह से कई ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द रहेंगी तो कई परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04413 और 04447 गाजियाबाद-दिल्ली स्पेशल रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 04486 और 04940 दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 04091 खुर्जा –शकूरबस्ती स्पेशल एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 04339 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज स्पेशल एक्सप्रेस बरास्ता साहिबाबाद-तिलक ब्रिज चलेगी। ट्रेन संख्या 18102 जम्मूतवी–टाटानगर मूरी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15910 लालगढ़- अवध असम एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 04946 दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल को मार्ग में रोककर चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 04404 सहारनपुर-दिल्ली शाहदरा के बीच रोकी जाएगी। 
विज्ञापन

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
ट्रेन संख्या 04401 दिल्ली-शामली-सहारनपुर स्पेशल, ट्रेन संख्या 04402 सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल शामली-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04288 दिल्ली-अलीगढ़ स्पेशल गाजियाबाद से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 01622 सहारनपुर-शामली-दिल्ली स्पेशल  शहादरा तक ही चलेगी। ट्रेन संख्या 04931 अलीगढ़-दिल्ली जंक्शन गाजियाबाद तक ही चलेगी। उधर फिरोजपुर मंडल में निर्माण कार्य की वजह से ट्रेन संख्या 06992/06993 फाजिल्का-कोटकपुरा-फाजिल्का एक्सप्रेस स्पेशल 17 अगस्त से 20 अगस्त तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 06992 बठिंडा-फाजिल्का एक्सप्रेस स्पेशल को मार्ग में 60 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें