फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Bomb Threat: अब दिल्ली के 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल, मच गया हड़कंप; खाली कराए गए कैंपस

Thu, 21 Aug 2025 08:28 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, दिल्ली

सार

इसके बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि किसी भी स्कूल में किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
स्कूल में बम (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार चौथे दिन दिल्ली के 50 से ज्यादा स्कूलों को बृहस्पतिवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि किसी भी स्कूल में किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। काफी स्कूलों में बच्चों को घर भेज दिया गया था।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया, बृहस्पतिवार सुबह 6:35 बजे से 7: 48 बजे के बीच दिल्ली के छह स्कूलों में बम की धमकी से संबंधित कॉल आई। इनमें प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल, बीजीएस इंटरनेशनल स्कूल, राव मान सिंह स्कूल, कॉन्वेंट स्कूल, मैक्स फोर्ट स्कूल और द्वारका स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। इसके बाद पता चला कि अन्य स्कूलों में भी धमकी भरे मेल मिले हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके जिले में 16 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया, उनके यहां कुछ स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले हैं। सभी जगह सघन तलाशी अभियान चलाया गया था।

धमकी भरे मेल मिलने के बाद पुलिस दल, अग्निशमन कर्मी और बम निरोधक दस्ते तुरंत स्कूल परिसर में पहुंचे थे। सोमवार को दिल्ली के 32 स्कूलों को ऐसी ही धमकियां मिली थीं, जो बाद में झूठी निकलीं। बुधवार को करीब 50 स्कूलों को ई-मेल के जरिए फिर से बम की धमकी मिली।

धमकी भरे मेल आने से अभिभावक डरे
विज्ञापन

स्कूलों को बम से उड़ाने की लगातार धमकियां मिलने से छात्रों, अभिभावकों और स्कूल कर्मचारियों में दहशत व्याप्त है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक डरे हुए हैं। फिलहाल पुलिस स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे संदेशों के बारे में पता लगाने में जुटी है।

आप ने निशान साधा
दिल्ली के स्कूलों को लगातार मिल रही धमकी के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी ने पिछले दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि दिल्ली के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह एक सिलसिला बन चुका है लेकिन भाजपा सरकार, दिल्ली पुलिस समेत तमाम जांच एजेंसियां जागने का नाम नहीं ले रही हैं। इन धमकियों से बच्चों और अभिभावकों में खौफ का माहौल है. बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। लेकिन सीएम रेखा गुप्ता को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


कल 55 से ज्यादा स्कूलों को मिली थी धमकी
इससे पहले बुधवार को दिल्ली के 55 से ज्यादा स्कूलों को बुधवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इनमें द्वारका स्थित राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल शामिल हैं। पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि, किसी भी स्कूल में तलाशी लेने के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

वहीं इससे सपहले 18 अगस्त को दिल्ली के 32 स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी। इससे पहले दिल्ली के द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पिछले साल मई में भी स्कूलों को भरे मेल मिले थे। मई 2024 में भी डीपएस द्वारका सहित कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें