फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एनआईए को मिली गैंगस्टर लॉरेंस की 10 दिन की रिमांड, एजेंसी कर रही आतंकी संगठनों से लिंक की जांच

Thu, 24 Nov 2022 10:36 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

एनआईए के सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को आज पंजाब से दिल्ली लाया जा रहा है। एनआईए टीम गैंगस्टर से जल्द ही इस संबंध में पूछताछ करेगी। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से नई दिल्ली स्थित एनआईए मुख्यालय में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
एनआईए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की एक कोर्ट ने गुरुवार को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 10 दिन की रिमांड राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। राष्ट्रीय एजेंसी दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों की आतंकी संगठनों से लिंक की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एनआईए के रडार पर कई पंजाबी गायक और संगीतकार हैं। उन पर पंजाब और विदेश में गैंगस्टर द्वारा अवैध तरीके से अर्जित पैसे को म्यूजिक इंडस्ट्री में लगाने का आरोप है। एनआईए के सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से पूछताछ हो सकती है।

एनआईए के सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को आज पंजाब से दिल्ली लाया जा रहा है। एनआईए टीम गैंगस्टर से जल्द ही इस संबंध में पूछताछ करेगी। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से नई दिल्ली स्थित एनआईए मुख्यालय में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एनआईए अधिकारी पूछताछ में कई गैंगस्टर से जुड़े अन्य कनेक्शन को भी खंगालेंगे। एनआईए ने कुछ दिनों पहले ही गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के खिलाफ UAPA गैर कानूनी गतिविधियों (रोकथाम ) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें