फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चलती ट्रेन में न चढ़ें न उतरें, लापरवाही साबित हो रही जानलेवा; इस साल मार्च तक 13 लोंगों की गई जान

Tue, 17 Jun 2025 06:58 AM IST
विजय पुंडीर धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ की ओर से जीवन रक्षा अभियान शुरू किया गया है। इसमें आरपीएफ जवान अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों को बचाते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में चलती ट्रेन से उतरना या चढ़ना यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। इस तरह की लापरवाही के कारण इस साल के शुरुआती तीन माह में अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर तीन यात्रियों की मौत हुई है। यह हादसे ऐसे में समय में हुए हैं जब यात्री चलती ट्रेन को पकड़ने या उतरने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, कई यात्री स्टेशन पर ट्रेन के प्रस्थान से ठीक पहले पहुंचते हैं। वह जल्दबाजी में खतरनाक जोखिम उठाते हैं। कुछ मामले ऐसे भी हैं जहां यात्री छोटे स्टॉपेज के दौरान ट्रेन से उतरकर पानी की बोतल या अन्य सामान खरीदने जाते हैं और ट्रेन के चलने पर चढ़ने की कोशिश में दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

आरपीएफ ने शुरू किया है जीवन रक्षा अभियान
ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ की ओर से जीवन रक्षा अभियान शुरू किया गया है। इसमें आरपीएफ जवान अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों को बचाते हैं। 2023 में इस अभियान के तहत 125 लोगों की जान बचाई गई, 2024 में 23 लोग और 2025 में अब तक दो लोगों को बचाया गया है। साथ ही यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि नियमित रूप से यात्रियों को चलती ट्रेन से चढ़ने-उतरने के खतरों के बारे में चेतावनी दी जा रही है। प्लेटफॉर्म पर मौजूद जवान यात्रियों को रोकने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा, ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय गश्त बढ़ाया गया है ताकि इस तरह की घटनाओं को समय रहते रोका जा सके। वर्ष 2023 में 98 लोगों की मौत हुई और 37 घायल हुए। 2024 में 105 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 48 घायल हुए। वहीं 2025 के पहले तीन महीनों में 13 लोगों की मौत हुई और आठ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पार करने में भी हो रही लापरवाही
रेलवे ट्रैक पार करने में भी लोगों की ओर से भारी लापरवाही की जाती है। आरपीएफ के आंकड़ों को देखें तो 2024 में 620 लोगों की ट्रैक पार करते हुए मौत हुई है। वहीं 2023 में 628 लाेगों की मौत हुई। इसमें चार प्रमुख स्टेशनों पर सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं। जिसमें पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला, सब्जी मंडी और दिल्ली कैंट शामिल हैं। आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक पर हो रही मौतों का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोग लापरवाही करते हुए गलत तरीके से ट्रैक पार करते हैं। कई बार मोबाइल में हेडफोन लगाकर बात करते हुए पार करते हैं। ऐसी स्थिति में तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में लोग आ जाते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सफलता: DRDO-IIT दिल्ली ने विकसित की क्वांटम आधारित सुरक्षित संचार तकनीक; हैकिंग मुक्त अबाधित संचार की खुली राह


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें