अब तक वादी पक्ष के बयान पुलिस ने दर्ज नहीं किए। पुलिस का कहना है कि वादी पक्ष से रोज संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अब तक बयान नहीं दर्ज कराए गए हैं। इस मामले में विजय शेखर के भाई अजय वादी हैं।
राहुल अदाना का भी पता नहीं
सोनिया के घरवाले जिस राहुल अदाना के बारे में कह रहे हैं कि डाटा लीक करने में उसकी भूमिका है, उसके बारे में भी अब तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार, राहुल अदाना पेटीएम का कर्मचारी रहा है, उसे निकाल दिया गया है।
बहराइच के राजमिस्त्री के नंबर से मिली थी धमकी
सोनिया धवन के पति को धमकी देने वाले कॉलर का पुलिस ने पता लगा लिया है। उसे यह धमकी बहराइच में राजमिस्त्री का काम करने वाले के मोबाइल नंबर से मिली थी। मोबाइल नंबर का सुराग लगने के बाद थाना सेक्टर-39 से पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए बहराइच भेजी गई है।
एसएचओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति के नाम से सिम हासिल किया गया था, उसका नाम-पता हमें मिल गया है। सिम धारक ने यह धमकी खुद दी या फिर उसका मोबाइल गायब करके किसी ओर ने धमकी दी, यह अभी साफ नहीं है।