फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी के लिए चुनावी मैदान में कई सिने स्टार

Wed, 08 May 2019 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी के साथ सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मतदान की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे ही दिल्ली की सड़कों पर चुनाव प्रचार को लेकर प्रत्याशियों में होड़ बढ़ती ही जा रही है। शायद इसीलिए भाजपा की ओर से दूसरे राज्यों में स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रहे मनोज तिवारी के समर्थन के लिए कई सिने स्टार चुनावी मैदान में उतर आए हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार शाम  बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, भोजपुरी अभिनेता खेसारी यादव और हरियाणा की मशहूर कलाकार सपना चौधरी ने जनसभाएं की। सुनील शेट्टी ने करावल नगर और बाबरपुर बस टर्मिनल पर सभाओं को संबोधित किया तो खेसारी यादव ने करावल नगर में रोड शो और मुखर्जी नगर में सभाओं को संबोधित कर समर्थन मांगा। 

सुनील शेट्टी ने मनोज तिवारी को एक अच्छा इंसान बताते हुए उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए मजबूर नहीं मजबूत सरकार होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें