फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की विशेष बैठक: मनोज तिवारी ने कहा-जीत के संकल्प के साथ चुनाव लड़ना होगा

Mon, 04 Mar 2019 03:04 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा बूथ प्रबंधन विभाग की विशेष बैठक का आयोजन किया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश टीम, लोकसभा संयोजक, जिला संयोजक, मंडल संयोजक समेत भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सकारात्मक विचारों के साथ भाजपा चुनाव में उतरेगी। पिछली सरकार 55 साल में जो काम नहीं कर पाई उसे हमारी सरकार ने पांच साल में करके दिखाया है। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ पर काम करना जरूरी है। दिल्ली की सातों सीटों पर विजय पताका लहराने के लिए बूथ व्यवस्थित जीत सुनिश्चित का संकल्प लेकर क्षेत्र में काम करना होगा।

लोकसभा सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने कहा कि पाकिस्तान पर उचित कार्रवाई कर उसको उसी की भाषा में जवाब देकर प्रधानमंत्री ने यह साबित कर दिया है कि यह पहले का भारत नहीं 2019 का नया भारत है। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, बूथ प्रबंधन के संयोजक धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो 
विज्ञापन


ओपन जिम का उद्घाटन किया 
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार हर सोसायटी में जिम लगाएगी। स्वास्थ्य के लिए जिम का होना बेहद आवश्यक है। इस माध्यम से समाज में लोगों के बीच में आपसी मेलजोल भी बढ़ता है। लोग सुबह-शाम जिम में पहुंचते है और एक दूसरे बातचीत करते है। यह बातें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में ओपन जिम के उद्घाटन कार्यक्रम में कही।

उन्होंने बताया कि पटपड़गंज में कुल 51 ओपन जिम बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें सात जिम आम लोगों के लिए खुल गया है। जल्द ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। ब्यूरो

आप पर साधा निशाना
नई दिल्ली। विधानसभा नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिशाहीन तरीके से लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की है। इससे साबित हो गया है कि आप पार्टी व कांग्रेस के बीच गहरा अविश्वास है। आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात चल रही है तो एकतरफा प्रत्याशियों की घोषणा क्यों की गई। क्या ऐसा आप पार्टी ने विरोधी स्वरों को दबाने के लिए किया गया?, कांग्रेस अधिकारिक तौर पर गठबंधन को स्वीकार कर लेती है तो प्रत्याशियों का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें