फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- नहीं मांगूंगा माफी, बना दें सीलिंग अफसर

Mon, 01 Oct 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी सुप्रीम कोर्ट में हुए पेश - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए और सीलिंग मुद्दे पर हलफनामा दाखिल किया। इस हलफनामे में उन्होंने कहा कि वह सीलिंग तोड़ने के लिए माफी नहीं मांगेंगे। भाजपा सांसद ने तो कोर्ट में यहां तक कह दिया कि सुप्रीम कोर्ट अपनी मॉनिटरिंग कमेटी भंग करें और वो अफसर बनने को तैयार हैं।

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने अपने हलफनामे में कहा, मैं सीलिंग तोड़ने के लिए माफी नहीं मांगूंगा। दिल्ली के लोगों को राहत देने और कानून का राज स्थापित करने के लिए मैं सीलिंग अफसर बनने को तैयार हूं। सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग कमेटी को बंद कर दे और मुझे सीलिंग की कार्रवाई करने में मदद करने दे।

गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने 16 सितंबर को दिल्ली के गोकलपुरी गांव में एक मकान की सीलिंग तोड़ी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कोर्ट की अवमानना करने का नोटिस जारी करते हुए 25 सितंबर को अदालत में पेश होने को कहा था।
विज्ञापन


25 सितंबर को हुई सुनवाई में अदालत ने मनोज तिवारी को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा था कि अगर उन्हें सीलिंग की इतनी जानकारी है तो क्यों न उन्हें सीलिंग अफसर बना दिया जाए। कोर्ट ने तिवारी को 3 अक्टूबर तक हलफनामा दायर करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें