फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो को राजनीति की भेंट चढ़ाना चाहते हैं केजरीवाल : मनोज तिवारी

Sun, 16 Jun 2019 01:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
manoj tiwari - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली में सत्तारूढ़ आप मेट्रो को राजनीति की भेंट चढ़ाना चाह रही है। मेट्रो में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिली तो यूनियन और धरने-प्रदर्शन की संस्कृति पनपेगी। यह बातें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने लोकसभा चुनाव को लेकर ओबीसी मोर्चा की समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि मेट्रो मैन ई. श्रीधरन के मुताबिक मुफ्त सवारी से देश के विभिन्न शहरों में चल रही मेट्रो पूरी तरह चरमरा जाएगी, क्योंकि फिर हर शहर में मेट्रो में मुफ्त यात्रा की मांग उठने लगेगी। भाजपा दिल्ली की साफ-सुथरी यात्रा व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देगी।

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने बिजली और पानी के मुद्दे पर भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि गर्मी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पानी की समस्या विकराल हो गई है। बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते लोग मुख्यमंत्री से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन वे केवल राजनीति कर लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं। केजरीवाल सरकार की टैंकर माफिया से साठगांठ है। पानी व बिजली को लेकर दिल्ली सरकार पूरी तरह फेल है। दिल्ली में भाजपा सरकार बनते ही नल से जल योजना के तहत सभी घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाएगा। 

केजरीवाल ने बीते साढ़े चार वर्ष में एक भी नई बस नहीं खरीदी है तो फिर महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की सोच कैसे सार्थक करेंगे। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना आयुष्मान भारत को जानबूझकर रोक दिया गया है। सरकारी अस्पतालों में मरीज बेहाल हैं और उन्हें लंबी कतारों में लगने के बावजूद दवाइयां नहीं मिल रही हैं। बैैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने पर जोर दिया। ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गौरव खारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत में ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें