फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने दिया है दिल्ली में अपराधों को जन्म : मनोज तिवारी

Mon, 20 May 2019 10:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
manoj tiwari - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि राजधानी में अपराधों को आप ने जन्म दिया है। दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजकुमार की हत्या पर संवेदना प्रकट करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि गुंडागर्दी और अपराध की समाज में कोई जगह नहीं है। भाजपा हर कदम पर सब इंस्पेक्टर के परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अपने इलाके में शराब तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाई थी। इसी से तस्कर नाराज थे।

विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि दिल्ली में यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी तैमूर नगर के रूपेश बसोया की हत्या ड्रग्स खरीदने-बेचने वालों के विरुद्ध आवाज उठाने की वजह से हुई थी। राजनीतिक इच्छा शक्ति की भूमिका बहुत बड़ी होती है। आप ने दिल्ली में इस तरह के अपराधों को जन्म दिया है। यह पार्टी दिल्ली के नलों में पानी तो नहीं दे पाई, लेकिन शराब की दुकानों के लाइसेंस जमकर बांट दिए। शराब तस्करों को इससे बढ़ावा मिला है और वह दिल्ली में मनमानी कर रहे हैं, जो कि अपराध को जन्म देता है। 

तिवारी ने यह भी कहा कि केजरीवाल सरकार ने अपराधमुक्त शासन की बात घोषणा पत्र में कहते हुए वादा किया था कि सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइटें हर जगह लगाई जाएंगी, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई काम नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें