दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे मनोज तिवारी ने राजधानी में सार्वजनिक स्थलों जैसे घाटों पर छठ पूजा पर रोक लगाने के लिए केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि शराब की दुकानें खुली रह सकती हैं तो छठ पूजा पर रोक क्यों लगाई है।
कमाल के नमकहराम मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal हैं.. COVID के social distancing नियमो का पालन कर आप छठ नही करने देंगे और guidelines सेंटर से माँगने का झूठा ड्रामा अपने लोगों से करवाते है..तो बताए,ये 24 घंटे शराब परोसने के लिए permission कौन से guidelines को फ़ॉलो कर ली थी, बोलो CM pic.twitter.com/vHlTEQb7te
'छठ पूजा की परंपरा को बिगाड़ना चाहते हैं दिल्ली के सीएम केजरीवाल'
भाजपा सांसद और दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम कोरोना में प्रचार करते थे। उनकी रुचि इस दौरान भी शराब की दुकानों को खुलवाने में थी। अरविंद केजरीवाल छठ पूजा की परंपरा को बिगाड़ना चाह रहे हैं। यूपी और बिहार के लोगों से नाराज होकर वे ऐसा कर रहे हैं। छठ पूजा करने के लिए लोगों को नियमों के तहत छूट देनी चाहिए।