फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार पर अरविंद केजरीवाल की नींद क्यों उड़ी है: मनोज तिवारी

Mon, 25 Nov 2019 07:56 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम पर आम आदमी पार्टी के हमलों का जवाब भाजपा ने दिल्ली सरकार के काम-काज को कटघरे में खड़ा करके दिया है। भाजपा ने दिल्ली सरकार को हर मसले पर नाकाम बताया है। भाजपा इसे पार्टी का अंदरूनी मसला मान रही है जिस पर फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को करना है। 
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि दिल्ली वालों को गुमराह करने के लिए आम आदमी पार्टी बेमतलब की बहस छेड़ रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी की नींद-चैन उड़ी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि क्या उन्हें नींद आ रही है। दिल्ली सरकार मुद्दों को भटकाने का काम कर रही है। 

बिजली, पानी, वायु प्रदूषण, जर्जर यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा समेत कई मूलभूत सुविधा देने में विफल साबित हुई। अनाधिकृत कॉलोनी व बाल्मीकि कॉलोनी में बदतर स्थिति में लोग रह रहे हैं। दिल्ली सरकार इसे ठीक करने की जगह भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा इसी पर ध्यान केंद्रीत किए हुए है। 
विज्ञापन


सरकार का काम सत्ता सुख भोगना नहीं आम लोगों के जनजीवन को बेहतर करना है। अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि दिल्ली नरक से भी बतदतर हो गई है। भाजपा दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ बनान के लिए संकल्पित है। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार जनसुविधा उपलब्ध कराने की जगह भटक गई है। 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जो कहा सो कहा अब पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड को तय करना है कि अगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा। इसे लेकर हाय-तौबा मचाने की जरूरत ही क्या है। यह बात तो तय है कि दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है कि अगले मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी का नहीं होगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें