फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी ने डील के लिए कुमार को होटल में बुलाया!

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) नेता कुमार विश्वास ने भाजपा पर उन्हें 12 विधायकों के साथ तोड़ने की कोशिश का खुलासा किया है। उनके मुताबिक बीजेपी की ओर से उन्हें दिल्ली का सीएम बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को आए कुमार विश्वास के इस बयान के बाद दिल्ली की राजनीति में भूचाल आ गया है। उनके मुताबिक भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने लोकसभा चुनाव के बाद ही उनसे मिलकर दिल्ली में सरकार बनाने व उन्हें सीएम बनाने का प्रस्ताव रखा था।

कुमार विश्वास के मुताबिक लोकसभा के नतीजे आने के तीन दिन बाद 19 मई को भाजपा सांसद उनके गाजियाबाद निवास पर आए थे। उन्होंने कहा कि आप के 12 विधायक हैं जो कि दिल्ली में दोबारा चुनाव नहीं चाहते।
विज्ञापन


आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली से भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने 19 मई को कुमार विश्वास से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

होटल अशोक में होने वाली थी डील

विश्वास के मुताबिक सांसद ने कहा कि वह उन 12 विधायकों को लेकर आ जाएं और सीएम बन जाएं। यही नहीं उनके मुताबिक सांसद ने उन्हें अशोक होटल में चलकर इस संबंध में सही आदमी से मिलने की बात भी कही थी।

हालांकि वह सही आदमी कौन है? अभी उसका नाम सामने नहीं आया है। कुमार विश्वास के इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है।

आप की ओर से कहा जा रहा है कि विश्वास ने इस बारे में पार्टी को पहले ही सूचित कर दिया था। पार्टी शुरू से कह रही है कि बीजेपी दिल्ली में आप के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले कुमार विश्वास ने हरिओम पवार की पक्तियों को ट्वीट कर कहा कि "मेरे दर से खाली लौटे राजनीति के उड़न-खटोले, धरती पर इतना धन कब है, जो मेरी खुद्दारी तौले।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें