दिल्ली गांधी नगर इलाके में पंद्रह साल की सना (बदला हुआ नाम) की जिंदगी इन दिनों नर्क बनी हुई है। घोंडली गांव का एक सिरफिरा दबंग युवक उसपर शादी का दबाव बना रहा है।
बृहस्पतिवार शाम को आरोपी युवक धर्मेंद्र (25) ने सना को जबरन सरेराह रोक लिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी शादी का दबाव बनाने लगा।
सना ने जब इसका विरोध किया तो धर्मेंद्र ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार की मानें तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।
पहले भी दो बार आरोपी सना के साथ मारपीट कर चुका है। परिवार ने थान में इसकी शिकायत भी की। अब शुक्रवार को सना के बयान पर गांधी नगर थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।