फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मनोज तिवारी का आरोप- मणिपुर पर राजनीतिक पर्यटन कर रहा विपक्ष, जब चर्चा करनी थी तब कर रहे थे हंगामा

Sun, 30 Jul 2023 06:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

बीजेपी सांसद ने विपक्ष के मणिपुर दौरे पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि राज्य में शांति बहाली के लिए गृहमंत्री अमित शाह लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राज्य का तीन दिन तक दौरा कर वहां लोगों की समस्याएं समझी हैं।
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी दलों के नेताओं ने मणिपुर का दौरा कर सरकार को घेरा है। विपक्ष ने सरकार पर मणिपुर की जनता की भावनाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। इस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया की है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने विपक्ष के मणिपुर दौरे को राजनीतिक पर्यटन करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब संसद में मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा हो रही थी, तब विपक्ष हंगामा कर रहा था। अब वह केवल राजनीतिक लाभ के लिए मणिपुर का दौरा कर रहा है।   

विज्ञापन

बीजेपी सांसद ने विपक्ष के मणिपुर दौरे पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि राज्य में शांति बहाली के लिए गृहमंत्री अमित शाह लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राज्य का तीन दिन तक दौरा कर वहां लोगों की समस्याएं समझी हैं। हिंसा का समाधान खोजने के लिए प्रयास किए गए जिसका सार्थक परिणाम भी सामने आया। वहां हिंसा की घटनाओं में कमी आई और बच्चों के स्कूल तक खुलने लगे। लेकिन विपक्ष इसके बाद भी राजनीति करने के लिए पर्यटन कर रहा है और वहां से अपनी फोटो खिंचवा कर प्रचार करने की कोशिश कर रहा है।  

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर इस मुद्दे पर न सिर्फ बयान दिया, बल्कि विपक्ष को चर्चा के लिए आमंत्रित भी किया। लेकिन विपक्षियों ने उनकी पहल का स्वागत नहीं किया और चर्चा में भाग नहीं लिया। तिवारी ने कहा कि जब मणिपुर में शांति कायम कर तेजी से जीवन पटरी पर लौट रहा है तो विपक्ष के लोग इंडिया के नाम को डॉट-डॉट कर टुकड़े-टुकड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें