फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्स्ट क्लास से फिनलैंड जाने को लेकर सिसोदिया और चेतन भगत में छिड़ी जंग

Sun, 18 Sep 2016 05:12 PM IST
बीबीसी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष स‌िसोद‌िया फ‌िनलैंड में - फोटो : ट्व‌िटर से
विज्ञापन
अपनी फिनलैंड यात्रा पर विवाद होने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर सफ़ाई दी है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया रविवार को फ़िनलैंड से वापस लौट रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा क‌ि, 'फिनलैंड से घर लौट रहा हूँ। जिन समझदार लोगों को मेरी इस यात्रा से, गैर राजनीतिक चिंता पहुंची है उन्हें मेरी सलाह है स्कूलों में, खासकर सरकारी स्कूलों में, शिक्षा के नाम पर हो रही पूरी पीढ़ी की बर्बादी पर चिंतित हों, देश को फ़ायदा होगा।' फिनलैंड से घर लौट रहा हूँ। जिन समझदार लोगों को मेरी इस यात्रा से, गैर राजनीतिक चिंता पहुंची है उन्हें मेरी सलाह है... - 1/2 — Manish Sisodia (@msisodia) September 18, 2016
विज्ञापन

.. स्कूलों में, खासकर सरकारी स्कूलों में, शिक्षा के नाम पर हो रही पूरी पीढ़ी की बर्बादी पर चिंतित हों, देश को फ़ायदा होगा। 2/2 — Manish Sisodia (@msisodia) September 18, 2016

लेखक चेतन भगत को जवाब देते हुए मनीष सिसोदिया ने लिखा, "मैं तो फिनलैंड सरकारी खर्च पर आया हूँ। पर फर्स्ट क्लास में नहीं। लेकिन आपने सिर्फ अर्णब को देखकर तीर चला दिया?" मैं तो फिनलैंड सरकारी खर्च पर आया हूँ। पर फर्स्ट क्लास में नहीं। लेकिन आपने सिर्फ अर्णब को देखकर तीर चला दिया? https://t.co/1Y2rVxBM7W — Manish Sisodia (@msisodia) September 17, 2016
 

मनीष सिसोदिया और चेतन भगत के बीच हुई तकरार

manish sisodia in finland - फोटो : अमर उजाला
मनीष सिसोदिया और चेतन भगत के बीच उनकी फिनलैंड यात्रा को लेकर ट्विटर पर तकरार भी हो गई है। उहोंने चेतन भगत से पूछा, "आप मेरे फ़र्स्ट क्लास में फ्लाई करने की अफ़वाह फैलाने के लिए झूठ क्यों बोल रहे हैं?" मेरे फर्स्ट क्लास में फ्लाई करने की अफवाह फैलाने के लिए @TimesNow एडिटर की तरह झूँठ क्यों बोल रहे हो? कोरी बकवास। https://t.co/OWG7vrXFfi — Manish Sisodia (@msisodia) September 17, 2016
  इसके जवाब में चेतन भगत ने कहा, "सर मैं नेता नहीं हूँ, मुझे झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं है।" एक ट्वीट में चेतन भगत ने कहा था, "प्रिय आप समर्थकों, ईमानदारी से बताओ क्या आपने कभी उम्मीद की थी कि मेट्रो से शपथ लेने जाने वाले आप विधायक जनता के पैसे से फर्स्ट क्लास में उड़ेंगे।" अर्णब गोस्वामी और चेतन भगत में क्या समानता है? 'आप' के नाम पर दोनों एक जैसा झूठ बोलते हैं। https://t.co/XwONcQiocf — Manish Sisodia (@msisodia) September 17, 2016
सर जी! अगर आप जैसे जाने माने लेखक @TimesNow की झूठ के आधार पर अफवाह उड़ाने लगेंगे तो झूँठ को झूठ तो कहना ही पडेगा न। https://t.co/DIvkt5gydT — Manish Sisodia (@msisodia) September 17, 2016
 
विज्ञापन

'फ‌िनलैंड जाने की क्या जरूरत थी?'

मनीष स‌िसोद‌िया फ‌िनलैंड में - फोटो : ट्व‌िटर से
एक और ट्वीट में चेतन भगत ने कहा था, "दिल्ली के स्कूलों को कैसे सुधारें- बेहतर शिक्षक, बिजली, पानी और शौचालय। ये पता करने के लिए फर्स्ट क्लास में फिनलैंड जाने की क्या ज़रूरत है?" वहीं चेतन भगत के ट्वीट के बाद आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष ने ट्वीट किया, "सरजी ये वही आदमी है न जो 'आप' में शामिल होने आया था। पीएसी में जगह मांग रहा था। जब नहीं दिया, तब से गाली दे रहा है?"

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की फिनलैंड यात्रा के दौरान सैरसपाटा करने की तस्वीरें सामने आने के बाद उनकी यात्रा पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर ऐसे सवालों के जवाब भी दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें