फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकफुट पर आई खट्टर सरकार, सीएम बोले- सभी बेरोजगारों को नहीं दे सकते नौकरी, खुद करो इंतजाम

Thu, 03 May 2018 10:14 AM IST
शाहनवाज आलम, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
चार वर्ष पूरा करने जा रही मनोहर सरकार नौकरी देने के मामले में अब बैकफुट पर आ गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने माना कि सभी बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं दी जा सकती है। बुधवार को मानेसर स्थित पॉलिटेक्निक में आयोजित मेगा रोजगार मेले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को खुद स्वरोजगार का रास्ता तलाशना होगा। 
विज्ञापन


इसके लिए उद्योग आगे आएं और उन्हें प्रशिक्षित कर रोजगार के लिए तैयार करें। केवल सरकार के आसरे रोजगार देना संभव नहीं है। चुनावी मौसम में रोजगार का दम भरने वाली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री का कहना है कि हरियाणा में करीब चार से पांच लाख युवक बेरोजगार हैं। इसमें हर वर्ष दो लाख नए बेरोजगार की संख्या जुट रही है। 

इतनी बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां नहीं हैं। पिछली सरकार ने पांच वर्षों में कोई भर्ती नहीं की। इसके कारण करीब 80 हजार भर्तियां लंबित हैं और इस सरकार को लंबित भर्तियों को भरने का मौका मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष बैकलॉग खाली पदों को भर दिया जाएगा। 54 हजार विज्ञापन निकाल दिए गए हैं और करीब 38 हजार ग्रुप के खाली पदों के लिए विज्ञापन जल्द आने वाले हैं। 2019 में होने वाले चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि आने वाले वर्ष में अधिकतम 20 हजार भर्तियां ही हो सकती हैं, जबकि दो लाख बेरोजगार फिर जुट जाएंगे। 

एक लाख बेरोजगारों को पैतृक कामों से रोजगार मिल जाएगा, मगर एक लाख फिर से नौकरी कीकतार में खड़े होंगे। ऐसे में युवाओं को रोजगार देना चुनौती है। नौकरी देने के लिए उद्योगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशिक्षित कर अपने हिसाब से तराशें, ताकि नौकरी मिल सके। यदि किसी तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है तो सरकार इसमें जरूर मदद करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें