हालांकि दादी मोहिंदर कौर ने इस पर कंगना को करारा जवाब दिया है। वृद्धा महिंदर कौर ने कहा कि वो 85 साल की उम्र में भी पशुपालन करती हैं। खेती भी करती हैं। कंगना जैसी सात महिलाओं को अपने खेत में मजदूरी पर रखा है।
कंगना भी उनके खेत में काम करना चाहें तो वो उन्हें सात सौ रुपये दिहाड़ी देंगी। वह 100 रुपये लेकर संघर्ष में जाने वाली महिला नहीं हैं। मैं अपने किसान बच्चों के लिए यूनियन का झंडा लेकर सड़क पर उतरी हूं। अगर इस संघर्ष में मेरी जान भी चली जाए तो मैं अपने आप को खुशनसीब समझूंगी।
बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर हिमांशी खुराना और कंगना रनौत के बीच झड़प हो चुकी है। कंगना ने ट्विटर पर किसान आंदोलन को लेकर लिखा, 'शर्मनाक... किसानों के नाम पर हर कोई अपनी रोटियां सेक रहा है। उम्मीद है, सरकार ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वों को फायदा उठाने का मौका नहीं देगी और खून के प्यासे गिद्धों और टुकड़े गैंग को फिर से शाहीन बाग दंगे जैसे हालात बनाने से रोकेगी।'
गुरुवार को किसानों के आंदोलन को लेकर गायक अभिनेता दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग हो गई।
कंगना ने एक ट्वीट में दिलजीत को करण जौहर का पालतू कुत्ता कहा था। इस पर दिलजीत ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया, तूने जितने लोगों के साथ फिल्म की, तू उन सबकी पालतू है...? फिर तो लिस्ट लंबी हो जाएगी मालिकों की...? ये बॉलीवुड वाले नहीं पंजाब वाले हैं। दिलजीत ने आगे लिखा, झूठ बोलकर लोगों को भड़काना और इमोशंस से खेलना आप अच्छे से जानती हो।