कलर्स चैनल पर शनिवार और रविवार की रात को 9 बजे अनोखे कांसेप्ट बेस्ड पर आधारित एक शो प्रसारित होता है। यह धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित का टीवी शो ‘डांस दिवाने की में देश की थर्ड जनरेशन एक साथ एक ही प्लेटफार्म पर अपनी अपनी परफोरमेंस पेश कर बॉलीवुड जगत की हस्तियों के बीच वाहावाही लूट रहें हैं।
इसी शो में धौलाना के गांव सिवाया की सत्रह वर्षीय प्रतिभाशाली बेटी मनीषा के वैले डांस का जादू शो के प्लेट फार्म पर सबका मन मोह रहा है। ‘डांस दिवाने' के प्लेटफार्म पर अपनी-अपनी परफोरमेंस से जज माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड डॉयरेक्टर शशांक खैतान और फेमस कोरियोग्राफर तुषार कालिया के साथ शो को होस्ट कर रहे टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी मनीषा के मंच पर आने पर खुशी से झूम उठते है।
मनीषा के पापा गजपाल सिंह ने बताया कि बॉलीवुड की सुपर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने जब बतौर गेस्ट शिरकत की तो
एपिसोड मे शो के कंटेस्टेंट करण और मनीषा का अपने सुपरहिट गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर जबर्दस्त परफार्मेंस देखा तो वह खुद अपने फिल्मी कैरियर के दिनों में खो गई।
डांस परफार्मेंस के बाद रवीना इतना खुश दिखी कि कंटेस्टेंट की हौसला अफजाई में सीटी बजाने लगी थी। वह बताते है कि हर हफ्ते कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक परफार्मेंस पेश कर रहे है और हर परफार्मेंस के बाद मुकाबला और भी कड़ा होता जा रहा है।
इस अनोखे कांसेप्ट को लोग का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। डांस के प्रति मनीषा की दीवानगी की ललक ने उसे फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया है। बेटी की सफलता पर गदगद पिता को बधाई देनें वालों का भी तांता लगा है।