फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने कहा- शिक्षा को जन आंदोलन बनाना सरकार का सपना

Mon, 14 Jun 2021 07:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा कि यूथ फ़ॉर एजुकेशन प्रोग्राम का दिल्ली के 46 स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रयोग किया गया है। इसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा है। अगले चरण में इसके साथ दो लाख मेंटर्स को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है...
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : Amar Ujala (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि शिक्षा को एक जन आंदोलन सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए यूथ फॉर एजुकेशन और पेरेंट्स आउटरीच प्रोग्राम बनाये जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों से शिक्षा को स्कूलों से निकालकर लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। सरकार को उम्मीद है कि इन कार्यक्रमों के जरिए यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

 
शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा कि यूथ फॉर एजुकेशन प्रोग्राम का दिल्ली के 46 स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रयोग किया गया है। इसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा है। अगले चरण में इसके साथ दो लाख मेंटर्स को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य हासिल होते ही सरकार बड़े लक्ष्य को निर्धारित कर सभी बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित कर सकेगी।  

उन्होंने कहा कि फिनलैंड, ब्रिटेन जैसे देशों में लोकप्रिय बच्चों की वन टू वन मैपिंग की जाती है। इससे बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार विषयों में आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। यूथ फॉर एजुकेशन एंड पैरेंट आउटरीच जैसे प्रोग्राम के माध्यम से दिल्ली में भी सुधार किये जाएंगे। दिल्ली के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले कुशल छात्रों और अन्य प्रोफेशनल्स के जरिये छात्रों को उनकी रूचि के विषयों में आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा।
विज्ञापन


इसके पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली सरकार के दो महत्वपूर्ण एजुकेशन प्रोजेक्ट पर शिक्षा अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में इन दोनों प्रोग्राम के पायलट फेज की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इस बैठक में विधायक आतिशी मार्लेना, दिल्ली के शिक्षा सचिव एच. राजेश प्रसाद, शिक्षा निदेशक उदित प्रकाश राय, एससीईआरटी दिल्ली के निदेशक  रजनीश कुमार सिंह, शिक्षा निदेशक के मुख्य सलाहकार शैलेंद्र शर्मा सहित जिले और जोन के डीडीई शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें