Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia
- फोटो : File Photo
डोर स्टेप डिलीवरी योजना पर रोक लगाने के बाद दिल्ली सरकार ने एलजी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पूूर्वी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।
वहां प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लाइन में खड़े लोगों से बातचीत की। जिसके बाद योजना को रिजेक्ट करने पर एलजी पर भ्रष्ट सिस्टम को बचाने का आरोप लगाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यहां लोग एक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चार-पांच दिनों से कार्यालयों का चक्कर लगा रहे है।
बुजुर्ग यहां कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बगैर दलालों व पैसा दिए यहां काम नहीं होता। इसी भ्रष्ट सिस्टम को खत्म करने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी योजना लेकर आ रहे थे। जिसे प्रमाण पत्र बनवाना था वह कॉल सेंटर में कॉल करता।