लाजपत नगर फ्लाईओवर में आई दरार के बाद पीडब्ल्यूडी ने पुल की मरम्मत का फैसला किया है। इसके लिए एक जनवरी से 28 जनवरी के बीच दो चरणों में फ्लाईओवर को बंद किया जाएगा।
पुल की मरम्मद के दौरान उसका एक केरिज वे खुला रहेगा। बृहस्पतिवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर 1 से 28 जनवरी के बीच फ्लाईओवर पर गुजरने से बचने की सलाह दी है। हालांकि मरम्मत के दौरान फ्लाईओवर के नीचे सड़क चालू रहेगी।
वहां से वाहन चालक गंतव्य तक जा सकेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी इस अवधि में पुल की मरम्मत करेगी। चूंकि रिंग रोड पर बने फ्लाईओवर पर भारी यातायात रहता है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।