फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसोदिया का स्कूल पर छापा, 18 पाउच गांजा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की राह पर दौड़ी आप आदमी पार्टी सरकार को शिक्षा व्यवस्था में कई छेद मिल रहे हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भाटी माइंस के स्कूल पर छापा मारा। शिकायत थी कि वहां के बच्चे ड्रग्स लेते हैं।

वह भी घर से लाकर नहीं, बल्कि स्कूल के पास ही सप्लायर उपलब्ध कराता है। बच्चों से पूछताछ के बाद एक सप्लायर पकड़ा भी गया, जिसके पास से 18 पैकेट गांजा मिला है।
विज्ञापन

स्कूल ने मानी बच्चों के नशा लेने की मांग

छापा मारकर लौटे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने साफ किया कि अभिभावकों की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। अंदेशा था कि स्कूल प्रशासन की मामले में मिली भगत हो सकती है, लेकिन जांच में यह बात सामने आई कि स्कूल प्रशासन मिला नहीं है।

बच्चों के नशा करने की बात स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने भी मानी है। बच्चों से जब पूछताछ की और शिक्षा मंत्री ने नशे का सामान खरीदने की जानकारी मांगी तो पता चला कि स्कूल के बाहर कोई सप्लायर है। उसे पकड़ा गया तो उसके पास से 18 पाउच मिले। सप्लायर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि बुधवार रात अभिभावकों से शिकायत मिली थी। सप्लायर पकड़े जाने को लेकर सिसोदिया ने कहा कि इस प्रकरण के पीछे बड़े रैकेट भी हो सकते हैं। पुलिस को ठीक से पड़ताल करनी चाहिए।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस तरह की आशंका को लेकर बाकी स्कूलों में भी जांच होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें