मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि 12वीं बोर्ड का अकाउंटेंसी का पेपर लीक हो गया है। मैंने डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन से इस मामले में जांच करने और सीबीएसई के साथ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
इस मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए ताकि मेहनती छात्रों को सीबीएसई की लापरवाही की सजा ना भुगतनी पड़े। सिसोदिया आगे बोले कि सीबीएसई एक प्रतिष्ठित संस्था है। मुझे उम्मीद है कि वो इस मामले में जरूर कार्रवाई करेंगे और पता लगाएंगे कि परीक्षा से ठीक पहले व्हॉट्सऐप पर पेपर कैसे लीक हुआ। अगर किसी एक सेंटर पर ऐसा हुआ है तो सभी छात्रों को इसकी सजा ना भुगतनी पड़े।