सिसोदिया ने आगे कहा कि सीएजी रिपोर्ट बता रही है कि राशन व्यवस्था में चोरी हो रही है। ये पिछले तीन साल से हो रहा है। जब हम कहते अफसर हटाओ एलजी नहीं हटाते। हम कहते हैं भ्रष्ट अफसरों को सस्पेंड करो एलजी नहीं करते।
सिसोदिया ने बताया कि सीएजी रिपोर्ट के अनुसार गोदाम से दुकान तक राशन ले जाने के लिए जिन ट्रकों का इस्तेमाल हुआ वो भी स्कूटर या मोटरसाइकिल के निकले। इसका मतलब कि घोटला हो रहा है और निचले स्तर पर हो रहा है। हमने कहा एलजी से कि कार्रवाई करें लेकिन एलजी अफसर का ट्रांसफर तक नहीं करते, उसे कारण बताओ नोटिस तक नहीं देते।
मनीष सिसोदिया सवाल करते हैं कि आखिर एलजी घोटालों को दबाकर इन अफसरों को क्यों बचा रहे हैं? चुनी हुई सरकार ही इन घोटालों को उठा रही है। मंत्री जब अफसरों को इंस्पेक्शन के लिए कहता है तो अधिकारी नहीं करते। मनीष ने कहा कि मंत्री और उपमुख्यमंत्री जिस बात को चीख-चीख कर कह रहे थे सीएजी ने उसी बात को सही तरीके से छान छान कर सामने ला दिया है।