फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो जी! मैडम तुषाद संग्रहालय पहुंच गए बॉलीवुड किंग शाहरुख खान

Thu, 05 Apr 2018 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
madam tussauds museum - फोटो : जी पॉल
विज्ञापन

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, शाहरुख का पुतला कनॉट प्लेस स्थित मैडम तुषाद संग्रहालय में लगा दिया गया है। बुधवार को एक कार्यक्रम में पुतले का अनावरण किया गया। यह उनका दूसरा पुतला है।

विज्ञापन


इससे पहले लंदन स्थित संग्रहालय में उनका पुतला लगाया जा चुका है।  दिल्ली के संग्रहालय में शाहरुख का पुतला उनके सिग्नेचर पोज में लगाया गया है। यानी वह दोनों हाथ फैला कर आपका स्वागत करेंगे।

उनके पुतले को पारंपरिक परिधान शेरवानी पहनाया गया है। हालांकि, पांच अप्रैल से इसे दर्शकों के लिए खोला जाना था। लेकिन प्रशंसकों की संख्या देखते हुए इसे बुधवार से ही खोल दिया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

यहां अमिताभ बच्चन, सलमान खान जैसे सितारों के पुतले लगाए जा चुके हैं

madam tussauds museum - फोटो : जी पॉल
संग्रहालय में पहले ही कई सितारों को जगह मिल चुकी है। यहां अमिताभ बच्चन, सलमान खान, रणबीर कपूर कैटरीना कैफ जैसे सितारों के पुतले लगाए जा चुके हैं।  

मैडम तुषाद के निदेशक व महाप्रबंधक अंशुल जैन ने शाहरुख के पुतले का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मैं शाहरुख के प्रशंसकों को आमंत्रित करता हूं। हमें खुशी है कि हम अभिनेता के दूसरे फिगर को प्रशंसकों के लिए लेकर आए हैं।

शाहरुख खुद दिल्ली से हैं। यहां उनके चाहने वालों की तादाद भी काफी है। उन्होंने बताया कि उनके पुतले को संग्रहालय में लगाने से पहले पुरानी और मध्य दिल्ली के इलाकों में ले जाया गया। जहां लोगों ने इसे खूब पसंद किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें