फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमकी बुखार पर बिहार की मदद को आगे आए केजरीवाल सरकार, सिसोदिया ने दिया ये ऑफर

Wed, 19 Jun 2019 04:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर यह घोषणा की कि दिल्ली सरकार चमकी बुखार से लड़ने में बिहार सरकार की हर मदद को तैयार है। इसके साथ ही सिसोदिया ने आयुष्मान योजना को सफेद हाथी तक कह डाला।
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में मनीष सिसोदिया ने बिहार में फैले चमकी बुखार के बारे में अपनी चिंता जाहिर करते हुए की। उन्होंने कहा, "बिहार से जो दृश्य सामने आ रहा है उसे देखकर पूरे देश का दिल रो रहा है। मैं दिल्ली सरकार के तरफ से बिहार सरकार को पूरी मदद ऑफर कर रहा हूं, जिस तरह की भी जरूरत हो (मेडिकल टीम की, एंबुलेंस की, पैरामेडिकल टीम की, दवाइयों की) हर तरह से मदद के लिए तैयार हैं।"


आगे उन्होंने आयुष्मान भारत का जिक्र करते हुए कहा, आयुष्मान भारत देश में सफेद हाथी साबित हो रहा है। ''आयुष्मान भारत जैसी योजना लाकर बीमा कंपनियों को पैसा देना समाधान नहीं है, हॉस्पिटल बनवाना, मोहल्ला क्लिनिक बनवाना, पॉलीक्लिनिक बनाना ही समाधान है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान से सिर्फ बीमा कंपनियों को मिल रहा फायदा। इसे लागू करने से पहले बुनियादी ढांचा मजबूत करने की जरूरत है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें