फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आप, सिसोदिया ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बनाई रणनीति

Mon, 19 Aug 2024 06:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सिसोदिया ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाई है। उनका कहना है कि पदयात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है। 
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के साथ ही चुनावी गतिविधियां बढ़ गई हैं। सिसोदिया का साथ मिलने से सभी कार्यकर्ता में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है। 17 महीने बाद जेल से बाहर आए सिसोदिया पदयात्रा कर सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं। पदयात्रा के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का काम भी चल रहा है। 

विज्ञापन


सिसोदिया ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाई है। उनका कहना है कि पदयात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा षड्यंत्र के तहत आप के नेताओं को जेल में बंद कर रही है, उससे दिल्ली की जनता में आक्रोश है।

सिसोदिया ने दावा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से दिल्ली की जनता नाराज है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि किसी भी तरह से विधानसभा चुनाव तक आप नेताओं को जेल के अंदर बंद रख सके। पहले सत्येंद्र जैन और उन्हें जेल में बंद किया। इसके बाद आप नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को षड्यंत्र रचकर जेल के अंदर बंद कर दिया। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही केजरीवाल भी जेल से बाहर आएंगे। आप किसी भी हाल में भाजपा से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि आप काम की राजनीति करने के लिए है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक का कहना है कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी दिल्ली में कई अभियान चला रही है। आने वाले समय में और भी कई अभियान चलाए जाएंगे। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आप का कार्यकर्ता सम्मेलन जारी है। अभी तक 18 विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन हो चुका है। सोमवार को छतरपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी शामिल होगा। हर विधानसभा में जाकर लोगों से जुड़ रहे हैं। उन्हें पिछले साढ़े चार सालों में किए गए काम की जानकारी दे रहे हैं। सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं। विधानसभा स्तर पर बूथ मैपिंग का काम भी जारी है। 

20 अगस्त से ऑटो संवाद अभियान
गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई तो पूरी दिल्ली में ऑटो चालक भाइयों को सम्मान मिलने लगा। लोग जानने लगे कि ऑटो चालकों की भी कोई इज्जत होती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले कोई ऑटो चालकों की सुनने वाला नहीं था।  20 अगस्त से पूरी दिल्ली के अंदर ऑटो संवाद अभियान शुरू करना है। इसमें विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कामों को लोगों तक पहुंचाएंगे।

सीएम के काम से डर कर भाजपा ने जेल में डाला : सिसोदिया
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पदयात्रा के तीसरे दिन देवली विधानसभा क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद किया। ग्रेटर कैलाश से शुरू हुई पदयात्रा पटपड़गंज के बाद देवली के संगम विहार पहुंची तो सिसोदिया से मिलने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने साफा बांध और तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम से डर कर भाजपा ने उन्हें जेल में डाला। दिल्ली में स्कूल-अस्पताल, बिजली, पानी, महिलाओं का बस में सफर, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा मुफ्त है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला, तो झूठे गवाह तैयार किए और आतंकवादियों पर लगने वाली धाराएं लगाकर जेल में डाल दिया, ताकि जमानत न मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें