फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया पर क्यों आया मनीष सिसोदिया को गुस्सा, दे दी रागदरबारी पढ़ने की सलाह

Wed, 19 Apr 2017 02:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : SELF
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 9400 करोड़ की बड़ी बैंक रकम डकार कर भाग जाने वाले किंगफिशर के मालिक विजय माल्या की गिरफ्तारी की कवरेज को लेकर पत्रकारों को खरी-खरी सुनाई है।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने यह ट्वीट विजय माल्या की गिरफ्तारी के बाद भारतीय मीडिया द्वारा किए गए कवरेज को लेकर किया। सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सुनवाई के लिए कोर्ट गए आदमी को गिरफ्तार बताकर, मोदी आरतियां-चालीसाएं लिखने वाले पत्रकारों को एक बार रागदरबारी ज़रूर पढ़ लेना चाहिए।'

मनीष सिसोदिया के ट्वीट से यह बात साफ है कि उन्होंने मीडिया पर अपना गुस्सा जताते हुए उसे चाटुकार बताया है। अपने इस ट्वीट में सिसोदिया का कहना है कि विजय माल्या को गिरफ्तार नहीं किया गया। वह केवल कोर्ट में पेशी के लिए आए थे और मीडिया उन्हें गिरफ्तार बता रहा है।
विज्ञापन
सुनवाई के लिए कोर्ट गए आदमी को गिरफ्तार बताकर, मोदी आरतियां-चालीसाएं लिखने वाले पत्रकारों को एक बार रागदरबारी ज़रूर पढ़ लेना चाहिए। — Manish Sisodia (@msisodia) April 18, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें