उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राजेंद्र नगर विधान सभा उपचुनाव में सोमवार को एक जनसभा संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जितना वादा करते हैं, उससे दोगुना काम करके दिखाते हैं।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का दावा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जितना वादा करते हैं, उससे दोगुना काम करके दिखाते हैं। जबकि दूसरी पार्टी के वादे जुमला साबित होते हैं। राजेंद्र नगर विधान सभा उपचुनाव में सोमवार एक जनसभा में बोलते हुए सिसोदिया ने यह बातें कहीं। सिसोदिया ने अपील की कि उपचुनाव में ‘आप’ को जिताकर दिल्ली की तरक्की की गति बढ़ाने में राजेंद्र नगर के अपना योगदान दें।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार का मतलब ही काम करने वाली सरकार है। राजेन्द्र नगर की जनता ऐसा नेता को चुने, जो यहां विकास कार्यों को दे बढ़ावा न कि ऐसा नेता चुने जो जनहित के कामों में अडंगा लगाए। सिसोदिया ने कहा कि आज दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने पर शानदार तरीके से काम हुआ है। यही नहीं, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की जो लड़ाई लड़ी जा रही है।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज दिल्ली में 8 विधानसभाओं में जहा भाजपा के विधायक हैं। उनमें भाजपा की गलत राजनीति से जनहित के कोई काम नहीं हो पाते है। उनकी राजनीति काम रोकने की राजनीति है। जब भी सरकार उनके इलाके में सड़क बनाने जाती है, पानी की पाइपलाइन बिछवाने जाती है, सीसीटीवी कैमरा लगाने जाती है, तो भाजपा के विधायक किसी न किसी तरह से वहां काम में अडंगा लगाने आ जाते हैं। ऐसे में राजेंद्र नगर की जनता काम करने वाले नेता को जिताएं।