फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से आ रहा है 'आप' का मैंगो रेडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के चुनावी मैदान में ताल ठोंक रही आम आदमी पार्र्टी (आप) प्रचार अभियान में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती। ऑनलाइन कैंपेन से आगे बढ़ते हुई आप मंगलवार से 24 घंटे का वेब रेडियो लांच करने जा रही है।
विज्ञापन


पार्टी पदाधिकारियों की मानें तो शुरुआती दौर में इस रेडियो पर करीब दो घंटे लाइव कार्यक्रम होंगे। बाकी समय में रिकॉर्डेड प्रोग्राम ऑन एयर होंगे। धीरे-धीरे लाइव कार्यक्रमों का समय बढ़ाया जाएगा।

पार्टी की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जाए। इसके लिए जोरदार ढंग से ऑनलाइन कैंपेन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार से वेब रेडियो भी पार्टी शुरू करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

'आप' करेगी मैंगो रेडियो से हाईटेक प्रचार

मैंगो रेडियो नाम से चलने वाले इस रेडियो पर इंटरनेट के जरिए कार्यक्रम प्रसारित होंगे। इसमें करीब दो घंटे का कार्यक्रम लाइव होगा। लाइव कार्यक्रमों में अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञों को बुलाकर दिल्ली के ज्वलंत मसलों पर बहस कराई जाएगी।

समस्याओं के निदान के लिए आप का ब्लू प्रिंट भी सामने रखा जाएगा। बाकी समय के कार्यक्रम रिकॉर्डेड होंगे। इसमें कॉपीराइट मुक्त 1965 से पहले के फिल्मी गाने बजेंगे। वहीं, बीच-बीच में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की अपील व आप की प्रचार सामग्री प्रसारित होगी। इसके लिए एक टीम काम रही है।

टीम की अगुवाई कर रहे आप कार्यकर्ता अंकित लाल बताते हैं कि छह जनवरी का मैंगो रेडियो लांच करने की योजना है। लांच होने के बाद इसका सोशल मीडिया के जरिए प्रचार किया जाएगा। इसके लिए फेसबुक पर पेज भी बनाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें