फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में आया मेनका गांधी की सस्था को फ्री जमीन देने का मामला

Mon, 19 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की संस्था पीपुल फार एनीमल्स के एक गुट को नगर निगम कमर्शियल क्षेत्र में अपनी बेशकीमती जमीन फ्री मेंदेने की तैयारी कर रहा है। कहा जा रहा है कि निगमायुक्त सोनल गोयल ने सैद्धांतिक रूप से इसकी मंजूरी भी दे दी है।
विज्ञापन


अब मामला मीडिया में आने के बाद निगमायुक्त ने फाइल की दोबारा जांच करने की बात कही है।ज्ञात हो कि रेलवे रोड पर बाल संरक्षण केंद्र के पास कमर्शियल क्षेत्र में करीब तीन एकड़ जमीन है। यहां वर्षों पहले निगम ने पशु केंद्र बनाया था। आवारा जानवरों के लिए पानी और रखने की व्यवस्था की गई थी। 

कुछ सालों से यह केंद्र बंद पड़ा है। इस बेशकीमती जमीन को बेचने अथवा कमर्शियल साइट बनाने के बजाय पीपुल फार एनीमल नामक संस्था को फ्री में देने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो पशु केंद्र को डॉग हॉस्पिटल बनाने और कुत्ता घर बनाने के लिए सरकार से अनुमति लेना जरूरी होगा। लेकिन निगम प्रशासन ने न तो प्लानिंग विभाग से इस बाबत चर्चा की और न ही सरकार से अनुमति ली।

वर्तमान में उक्त जमीन की कीमत करीब तीन करोड़ है। निगम सूत्रों का कहना है कि निगमायुक्त ने दबाव में उक्त जमीन संस्था को फ्री में देने की सैद्धांतिक मंजूरी भी दे दी है। 

अब मामला मीडिया में आने के बाद फाइल की दोबारा जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। मामला मीडिया में आने के बाद निगमायुक्त सोनल गोयल का कहना है कि फाइल की दोबारा जांच पड़ताल करने के बाद ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें