फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदपुरा गैंगरेप: महिला आयोग की वाइस चेयरमैन से गले लग रो पड़ीं दुष्कर्म पीड़ित महिलाएं 

Sat, 04 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने कहा कि हर रोज कोई न कोई उनसे मिलने के लिए फैक्ट्री में आ रहा है। हमें हमारे हाल पर छोड़ दो। यह बात पीड़िता ने महिला आयोग की वाइस चेयरमैन सुमन दहिया से कही। वह शुक्रवार को मंदपुरा स्थित मां संतोषी कास्टिंग कंपनी पहुंचीं। उन्होंने पीड़िता को ढांढस बंधाकर किसी तरह शांत किया और घटना की निंदा की।
विज्ञापन


सुमन दहिया ने दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को एक कमरे में ले जाकर उनसे  काफी देर तक बात की। इसके अलावा मारपीट व लूटपाट का शिकार हुए मजदूरों के अलावा फैक्ट्री मालिक प्रीतम से भी बात कर घटनाक्रम की जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटनास्थल पर किसी प्रकार की सिक्योरिटी का कोई इंतजाम नहीं है, न ही कोई सीसीटीवी कैमरे हैं और न ही गार्ड है। फैक्ट्री खेतों के बीच में स्थित है। कोई भी व्यक्ति इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी जिम्मेदारी महिला आयोग की बनती है

- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जो घटना हुई है वह काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सबसे पहले कंपनी मालिक और उसके बाद प्रशासन की है। अगर प्रशासन काम नहीं कर रहा तो उसके बाद तीसरी जिम्मेदारी महिला आयोग की बनती है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित बहुत ही गरीब परिवार से हैं।  इन लोगों को आर्थिक मदद देने की बात उपायुक्त से की जाएगी तथा पुलिस प्रशासन से भी अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कहा जाएगा। उनके साथ पटौदी की एसीपी तान्या सिंह, पटौदी थाना प्रभारी जितेंद्र राणा भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें