फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मंडोली जेल में कैदियों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Sat, 25 Apr 2020 05:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मंडोली जेल
विज्ञापन

दिल्ली के मंडोली जेल में कैदियों के बीच मारपीट और मोबाइल छिपे होने का मामला सामने आया है। दरअसल, जेल के अंदर से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया है। वीडियो में सात-आठ कैदी जख्मी नजर आ रहे हैं। इनका आरोप है कि दीपक शर्मा नामक एक कैदी ने ही सब पर हमला कर उनकी यह हालत कर दी है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में कई कैदियों के सिर से खून बहते हुए भी नजर आ रहा है। वीडियो में कैदियों का आरोप है कि जेल प्रशासन आरोपित पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि यह कैदियों की आपसी मारपीट का मामला है, उन्होंने खुद पर ही हमले किए हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि जेल में कैदियों के पास मोबाइल कैसे आया। 
विज्ञापन


इस वीडियो पर तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल का कहना है कि सभी कैदियों को मामूली चोटें आई थीं, लेकिन मामला अब शांत हो चुका है। जेल परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कैदियों के पास मोबाइल खोजे जा रहे हैं। 

बहरहाल जेल प्रशासन को अभी मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। संदीप गोयल ने कहा कि यह घटना 20 अप्रैल की है। यहां जेल नंबर 15 में दो कैदियों ने एक कैदी के साथ झगड़ा किया। 
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों ने यह यब देखकर जब उनके साथ सख्ती से पूछताछ शुरू की, तो इससे नाराज होकर दोनों कैदियों के समर्थकों ने खुद को चोटें पहुंचाईं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें