केंद्रीय सचिवालय से मंडी हाउस इंटरचेंज के बीच मेट्रो की सुविधा के लिए यात्रियों को फिर इंतजार करना पड़ सकता है। मेट्रो सेफ्टी रेल कमिश्नर ने चार बिंदुओं पर सुरक्षा में बदलाव करने क डीएमआरसी को निर्देश दिया है।
अब सुरक्षा बिंदुओं में बदलाव के बाद फिर सेफ्टी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट रन के लिए कमिश्नर के शेड्यूल का इंतजार करना होगा।
मेट्रो सूत्रों के मुताबिक, मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर ने बुधवार को केंद्रीय सचिवालय से मंडी हाउस इंटरचेंज के बीच तीन किलोमीटर ट्रैक के सेफ्टी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट रन के लिए जांच में चार सुरक्षा बिंदुओं पर खामियां पाई हैं।