फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो में जा सकते हैं निर्दलीय प्रत्याशी मान

Mon, 31 Mar 2014 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी मनधीर सिंह मान मंगलवार को इनेलो में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


इनेलो के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के मंगलवार को रोड शो के दौरान ही इसकी औपचारिक घोषणा की संभावना है।

ज्ञात हो कि जाट बिरादरी से संबंध रखने वाले मान कुछ दिन तक पीएफए (पीपुल्स फॉर एनीमल्स) के उपाध्यक्ष थे। करीब एक साल पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद से वे टिकट के लिए जोर लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा हाईकमान से तवज्जो नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय पर्चा भर दिया। उनकी पत्नी भी चुनाव लड़ रही हैं। इनेलो सूत्रों के मुताबिक, मान पार्टी प्रत्याशी आरके आनंद का समर्थन करेंगे। मान के प्रवक्ता देवेंद्र कौशिक ने भी इस खबर की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें