फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अब कप और प्लास्टिक के ग्लास से सामने आएगा तीन बहनों की मौत का सच

Sun, 29 Jul 2018 10:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
starvation death - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक साथ भूख से मरी तीन बच्चियों की मौत के मामले में पुलिस की जांच एफएसएल और विसरा पर टिक गई है। इसके साथ ही पुलिस ने इनके घर से कुछ ऐसी चीजें उठाई हैं जिससे तीन बहनों के मौत का सच सामने आ सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
starvation death - फोटो : अमर उजाला
छह दिन बाद भी बच्चियों के पिता मंगल का कोई पता नहीं चल पाया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को मंगल के कमरे से इस्तेमाल किए हुए कुछ कागज के कप और प्लास्टिक के गिलास भी मिले हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
starvation death - फोटो : अमर उजाला
इन्हें एफएसएल की जांच के लिए भेज दिया गया है। पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगल की तलाश के लिए जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है।

4 of 7
starvation death - फोटो : अमर उजाला
इहबास अस्पताल में भर्ती मंगल की पत्नी वीना की हालत में पहले से सुधार हुआ है। उसने खाना-पीना तो शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शायद बच्चियों की मौत के बाद से भी वह काफी सदमे में है।
विज्ञापन

5 of 7
starvation death - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की दो टीमें मंगल का पता लगाने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी है। बता दें कि मंगलवार सुबह मंडावली इलाके में मानसी (8), शिखा (8) और पारुल (2) की संदिग्ध हालात में हो गई थी। 
विज्ञापन

6 of 7
starvation death - फोटो : अमर उजाला
मंडावली में तीन बच्चियों के मृत मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई थी। पोस्टमार्टम में बच्चियों शिखा (8), मानसी (4), पारुल (2) के पेट में खाने का एक भी अंश नहीं मिला। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें कई दिनों से खाना नहीं मिला था। दिल्ली सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
starvation death - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक बच्चियों का पिता मंगल ए-83, गली नंबर-14, साकेत ब्लॉक, मंडावली में रहता था। घटना के बाद से अब तक वह फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें