फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: करोड़ों की ठगी में उजाला पंप्स प्राइवेट लिमिटेड का प्रबंध निदेशक गिरफ्तार, कोर्ट ने दिया था भगोड़ा करार

Tue, 26 Jul 2022 06:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवाड़ी राजस्थान निवासी दिनेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। साल 2021 में आरोपी को अदालत ने भगोड़ा करार दिया था। पुलिस टीम ने दिल्ली हवाई अड्डे पर निगरानी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा ने 5.50 करोड़ की ठगी के आरोप में उजाला पंप्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस मामले में भगोड़ा करार था और वह दुबई भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस आरोपी को दिल्ली हवाई अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवाड़ी राजस्थान निवासी दिनेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। साल 2018 में जेके गुप्ता एंड सन्स (इंडिया) नाम के एक फर्म के मालिक अरुण गुप्ता ने शाखा में ठगी की शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि साल 2012 में आरोपी दिनेश कुमार गुप्ता ने उससे संपर्क किया और 60-70 लाख का ऋण लिया।

दिसंबर 2012 में आरोपी ने इस शर्त पर एक बार फिर 3.35 करोड़ का ऋण लिया कि चुकता नहीं करने पर वह भिवाड़ी राजस्थान स्थित अपनी संपत्ति को बेच देगा। आरोपी का शिकायतकर्ता से व्यवसायिक संबंध थे। शिकायतकर्ता आरोपी कंपनी को बॉल बेरिंग सप्लाई करता था। आरोपी ने दो करोड़ का बिल नहीं चुकाया था, जिससे 5.35 करोड़ रुपये आरोपी के पास फंस गया। 2016 में आरोपी ने शिकायतकर्ता कंपनी से संपर्क किया और अपनी संपत्ति बेचने के लिए राजी हो गया। संपत्ति की कीमत सात करोड़ रुपये रखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2016 में दोनों पक्षों के बीच संपत्ति बेचने को लेकर एक समझौता हुआ। इसमें बकाया राशि का विवरण और संपत्ति के सभी बाधाओं से मुक्त होने की जानकारी थी। लेकिन बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि संपत्ति यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में गिरवी रखी हुई है। शुरूआती जांच के बाद शाखा ने 2018 में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया, लेकिन वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ। उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

साल 2021 में आरोपी को अदालत ने भगोड़ा करार दिया। शाखा पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस की टीम उसकी लगातार तलाश कर रही थी। निरीक्षक एके सिंह को रविवार को सूचना मिली कि आरोपी दिनेश कुमार गुप्ता दुबई भागने की कोशिश कर रहा है। पुलिस टीम ने दिल्ली हवाई अड्डे पर निगरानी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें