फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे में तोड़फोड़ का विरोध किया तो मैनेजर को चाकू मारा, हालत गंभीर

Sun, 17 Nov 2019 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेलकम इलाके में ढाबे में तोड़फोड़ कर रहे बदमाशों का विरोध करना निजी कंपनी के मैनेजर को महंगा पड़ गया। बदमाशों ने उसके पेट और जांघ में चाकू घोंप दिया। जान बचाने के लिए पीड़ित वहां से भागा और कुछ दूर जाकर बेहोश हो गया। 

विज्ञापन


परिजनों को पता चला तो फौरन उन्होंने उसे पटपड़गंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित नीरज कुमार (35) परिवार के साथ सुभाष पार्क की गली नंबर-9 में रहता है। वह निजी कंपनी में मैनेजर है। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे वह घर से खाना खाने के बाद सिगरेट पीने के लिए निकला। 
विज्ञापन


इस बीच घर के पास ही धर्मा ढाबे पर चार-पांच युवक तोड़फोड़ कर रहे थे। नीरज ने विरोध किया तो दो युवक उसके पास पहुंच गए। युवकों ने आते ही नीरज के पेट और जांघ में चाकू घोंप दिया। 

पीड़ित जान बचाने के लिए इधर-उधर भागा। कुछ ही दूर जाकर वह बेहोश हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने नीरज का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें