फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: दिल्ली में महिला सांसद की चेन झपटने वाला गिरफ्तार, एएटीएस ने आरोपी को बीआरटी कॉरिडोर से दबोचा

Wed, 06 Aug 2025 08:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु की सांसद आर.सुधा सोमवार को तमिलनाडु भवन के पास सुबह की सैर पर निकली थीं। तभी स्कूटी से आए आरोपी ने उनकी सोने की चेन झपट ली थी। 
विज्ञापन
सांसद आर. सुधा की चेन छीनकर भागता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने चाणक्यपुरी स्थित तमिलनाडु भवन के पास सांसद आर. सुधा की चेन छीनने के आरोपी उत्तराखंड के पौड़ी स्थित गांव बंदरकोट निवासी सोहन रावत उर्फ सोनू उर्फ बुग्गू को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चेन बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन

तमिलनाडु की सांसद आर.सुधा सोमवार को तमिलनाडु भवन के पास सुबह की सैर पर निकली थीं। तभी स्कूटी से आए आरोपी ने उनकी सोने की चेन झपट ली थी। झपटमारी की वारदात के दौरान सांसद को मामूली चोटें भी लगी थीं।

टीम ने रिंग रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता लगा कि आरोपी सफदरजंग अस्पताल से आश्रम चौक, मोदी फ्लाईओवर होकर गोविंदपुरी पहुंचा था। टीम ने आरोपी को बीआरटी कॉरिडोर (पूर्व) पुष्पा भवन के पास से गिरफ्तार किया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि सोहन पहले 26 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें से अधिकतर चोरी और झपटमारी से जुड़े हैं। इस साल अप्रैल में अंबेडकर नगर में दर्ज वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद वह 27 जून को जमानत पर रिहा हुआ था। उसके कब्जे से स्कूटी चोरी के चार मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी को उसी पोशाक में गिरफ्तार किया गया है जो उसने अपराध करते समय पहनी थी। बरामद स्कूटी पुल प्रहलाद पुर क्षेत्र से चुराई गई थी। चार मोबाइल फोन निजामुद्दीन क्षेत्र से चोरी किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें