फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महिला टॉयलेट में झांकने वाला तीन साल बाद गिरफ्तार, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। कनॉट प्लेस के सार्वजनिक शौचालय में महिला के केबिन के ऊपर चढ़कर झांकने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नई दिल्ली जिला पुलिस ने तीन साल से अधिक समय बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय राजू दास के रूप में हुई है। वह वर्ष 2023 में दर्ज मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छूटने के बाद अदालती कार्रवाई में पेश नहीं हो रहा था। इस पर आठ जुलाई 2026 को पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि घटना 16 सितंबर 2023 की है। एक महिला कनॉट प्लेस के ए-ब्लॉक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पीछे बने सार्वजनिक शौचालय में गई थी। महिला जब टॉयलेट के केबिन में मौजूद थी, तभी आरोपी दरवाजे के ऊपर चढ़कर उसे झांक रहा था। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भागकर पुरुषों के शौचालय में छिप गया। बाद में महिला के पति और पुलिसकर्मियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें