फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को बस स्टैंड छोड़कर बाइक से वापस लौट रहा था युवक, तीन बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

Thu, 13 Aug 2020 09:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
हापुड़ में युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी एक युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 मोहल्ला शक्ति नगर निवासी मोहित (18) पुत्र श्यामलाल गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे अपनी मां को बस स्टैंड छोड़ने के लिए गया था। उसकी मां नोएडा की एक निजी कम्पनी में नौकरी करती है। जैसे ही युवक मां को बस में बैठा कर वापस लौटा तो देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत पक्का बाग के पास पहुंचा, बाइक पर पहुंचे तीन बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

गोली युवक की पीठ में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक कुछ दिन पहले ही छेड़छाड़ के मामले में जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें