दिल्ली के बवाना में आज एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जोगिंदर उर्फ काला के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बवाना इलाके में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पूठ खुर्द गांव में सुबह करीब आठ बजे जोगिंदर उर्फ काला पर हमला किया गया। आगे बताया कि जोगिंदर को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।