दिल्ली के के एन काटजू मार्ग इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस को शक है कि शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
दिल्ली एक और हत्या की वारदात सामने आई है। के एन काटजू मार्ग इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव नहर से मिला है। पुलिस ने बताया कि हाथ पैर में रस्सी बांधी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।