युवती से पुलिस कर रही पूछताछ
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सऊद का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सऊद के परिजनों के अलावा युवती से भी पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
पुलिस को सुबह सात बजे मिली सूचना
पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सऊद परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा भाई है। शनिवार सुबह सात बजे पुलिस को उसके पांचवीं मंजिल से नीचे गिरने की सूचना मिली थी। युवक के अस्पताल में भर्ती कराए जाने का पता चला। पुलिस वहां पहुंच गई।
तड़के प्रेमी के घर वाले गए थे बाहर
मामले की छानबीन हुई तो पता चला कि सऊद की प्रेमिका किशनकुंज इलाके में रहती है। शनिवार तड़के इसके माता-पिता व बाकी परिजन बाहर गए हुए थे। युवती घर में अकेली थी। सऊद सुबह करीब 4.30 बजे उससे मिलने के लिए युवती के घर पहुंचा। इस बीच लोगों ने उसे देख लिया। शोर मचाने पर वह पांचवीं मंजिल से नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था।
सऊद ने भाई को किया था फोन
इस बीच संतुलन बिगड़ने से वह तीसरी मंजिल की छत पर गिर गया। बाद में उसने भाई को कॉल की। प्रेमिका पड़ोसियों के साथ उसे अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की जा रही है।