फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने छोटे भाई की पत्नी के सामने रखी घिनौनी डिमांड, किया इनकार तो उठाया फावड़ा और...

Tue, 08 May 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-151 में शनिवार रात एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी छोटे भाई की पत्नी पर साथ रहने का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने हमला किया।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बुलंदशहर के सिकंद्राबाद निवासी दीपाली (40) पति नेपाल यादव के साथ सेक्टर-151 में जेपी अमन बिल्डर साइट पर काम करती है। यहीं उसका जेठ कल्लू यादव भी काम करता है।
विज्ञापन


कल्लू यादव पूर्व में दीपाली के साथ तुगलपुर में रहने लगा था। इसके चलते कल्लू यादव की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और नोएडा में रह रही थी। कल्लू यादव के दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन

बच्चों को नमकीन देकर बाहर भेज दिया

शनिवार को कल्लू और दीपाली के बीच विवाद हो गया। तभी कल्लू ने दोनों बच्चों को नमकीन देकर बाहर भेज दिया और फावड़े से हमला कर दीपाली को घायल कर दिया।

पुलिस पड़ताल में पता चला कि कल्लू यादव दीपाली से पुन: अपने पास रहने की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आरोपी ने शनिवार को ही तुगलपुर बाजार से फावड़ा खरीदा था।

महिला की हालत में सुधार
महिला के पति की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छानबीन में पता चला है कि आरोपी महिला से साथ रहने की जिद कर रहा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था और आरोपी ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला की हालत में सुधार है। - प्रभात दीक्षित, थाना प्रभारी, नॉलेज पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें